जिला शिक्षा अधिकारी की कार भारी वाहन से टकराई,अधिकारी का हाथ फैक्चर

0
car

बिलासपुर.

सिविल लाइन थाना अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी की कार हादसे का शिकार का हो गई। हादसे में डीईओ रजनीश तिवारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि कार में मौजूद उनकी पत्नी सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के डीईओ रजनीश तिवारी खुद ही कार ड्राइवर कर रहे थे। मंगला चौक के पास उनकी कार एक्सीवेटर वाहन से टकरा गई। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। कार में उनकी पत्नी भी सवार थी, जो हादसे में सुरक्षित बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिविल लाइन पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *