हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने संप्रेक्षण गृह और मूक बधिर स्कूल का किया औचक निरीक्षण

0
chief justic

बिलासपुर।

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा संप्रेक्षण गृह नूतन चौक सरकंडा एवं शासकीय मूक बधिर स्कूल तिफरा का औचक निरीक्षण किया गया।

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा सर्वप्रथम संप्रेक्षण गृह नूतन चौक सरकंडा में प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया गया, भवन में बारीश के कारण शीलन निर्मित होने से त्वरित आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण के निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त रसोई सुविधा, रोशनी व्यवस्था का निरीक्षण कर शौचालय में टाइल्स बदलने एवं खिडकियों की जाली बदलने के साथ-साथ उचित स्वच्छता मानकों के अनुरूप रखे जाने के लिए संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई एवं किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट को पुराने प्रकरणों को शीघ्र निराकरण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके पश्चात उन्होंने शासकीय मूक बधिर स्कूल तिफरा का निरीक्षण किया गया एवं बच्चों से मिलकर भोजन व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाने को निर्देशित किया। स्कूल भवन की स्थिति को देखते हुए उचित मरम्मत एवं रखरखाव के साथ रसोई एवं शौचालय में साफ-सफाई एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार न्यायिक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पी.पी.एस एवं प्रोटोकॉल अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *