उम्र सिर्फ़ एक संख्या: 70 पार के इन नेताओं का दुनिया में बज रहा डंका

0
IMG-20250818-WA0163

नई दिल्ली। अक्सर हमारे समाज में यह धारणा रही है कि 60 वर्ष के बाद इंसान की ऊर्जा और काम करने की क्षमता कम हो जाती है। लेकिन विश्व राजनीति की बड़ी हस्तियाँ इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर रही हैं।

👉 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (72 वर्ष), चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (72 वर्ष), भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (74 वर्ष), इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (75 वर्ष), अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (79 वर्ष) और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई (84 वर्ष)— ये सभी नेता आज भी वैश्विक राजनीति को दिशा दे रहे हैं।

इन नेताओं ने साबित कर दिया है कि असली ताक़त उम्र में नहीं बल्कि दृष्टिकोण, अनुभव और संकल्प में होती है। उम्र के इस पड़ाव पर भी ये दिन-रात अपने देशों और दुनिया की नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं।

यह संदेश उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्पद है, जो सोचते हैं कि 60 के बाद कुछ नया करना संभव नहीं। दरअसल, जीवन का हर दशक अनुभव और संघर्ष का नया अध्याय होता है— और सच्ची ऊर्जा मन और विश्वास से आती है, न कि केवल शरीर से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *