रक्तदान महाअभियान : रायपुर में 23-24 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य

0
IMG-20250818-WA0259

रायपुर।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर संस्थान ने देशभर में रक्तदान महाअभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का लक्ष्य है—भारत और नेपाल के 6,000 से अधिक सेवा केंद्रों से एक लाख यूनिट रक्त संग्रह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाना।

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर पर भी 23 और 24 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि यह शिविर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और रेडक्रॉस रायपुर के सहयोग से आयोजित होगा। उन्होंने कहा— “रक्तदान केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, यह केवल इंसान से इंसान को ही दिया जा सकता है।”

सविता दीदी ने बताया कि रक्तदान न केवल दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि रक्तदाता के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है। इससे शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है, आयरन लेवल संतुलित रहता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है।

उन्होंने कहा कि दादी प्रकाशमणि की पुण्यस्मृति में आयोजित इस महाअभियान में शामिल होकर हर व्यक्ति जीवन बचाने के इस महायज्ञ का हिस्सा बन सकता है।

📞 सम्पर्क हेतु : 94252 02355, 94255 02255, 94074 94674

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *