छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 80 वरिष्ठ नागरिकों की ‘रायपुर दर्शन यात्रा’ का हुआ आयोजन
रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को रायपुर जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से ‘रायपुर दर्शन यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा में 80 वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया
।महापौर मीनल चौबे ने ऐतिहासिक टाउनहॉल से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस मौके पर स्वच्छता एम्बेसडर शुभांगी ताई आप्टे, नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, उप अभियंता कृति शर्मा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अभिषेक तिवारी और अभिलाष वर्मा सहित संस्कृति विभाग की समन्वयक निष्ठा जोशी मौजूद रहीं।यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को नालंदा लाइब्रेरी, महामाया मंदिर और आनंद समाज वाचनालय का भ्रमण कराया गया।
नगर निगम संस्कृति विभाग की समन्वयक निष्ठा जोशी ने इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व से वरिष्ठ नागरिकों को अवगत कराया।महापौर मीनल चौबे ने वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि –“छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर रायपुर दर्शन यात्रा के माध्यम से बुजुर्गों को शहर के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”इस अवसर पर स्वच्छता एम्बेसडर शुभांगी आप्टे ने कपड़े की थैलियां वितरित कर रायपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील भी की।यात्रा में रायपुर शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए 50 वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ गांधा कैंप व श्यामनगर वृद्धाश्रम के 30 बुजुर्ग भी शामिल हुए।
