ग्राम मोखा में तिजहरिनों को कराया गया करू भात
मोखा
जिले के ग्राम मोखा में परंपरा के अनुसार तीजा पर्व पर तिजहरिन बहनों को करू भात खिलाया गया।

ग्रामवासियों के सहयोग से सभी घरों में आई तिजहरिन बहनों को पंगत में बैठाकर भोजन कराया गया।हर साल की तरह इस वर्ष भी कला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सामूहिक आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया।
तिजहरिन बहनों ने आयोजन के लिए ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गाँव में इस तरह का सामूहिक करू भात खिलाने से हमें घर जैसा स्नेह और अपनापन मिलता है। हर साल यहाँ आकर तीजा पर्व मनाने की एक अलग ही खुशी होती है।”
