निगम का कहना माना नहीं, अब दुकान सील

0
IMG-20250826-WA0241

रायपुर।

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर लगाए गए मांस-मटन विक्रय प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर रायपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है।भाठागांव स्थित शराब भट्टी के पास मोनू चिकन दुकान को खुला पाए जाने पर नगर निगम जोन 6 की टीम ने तत्काल दुकान को सील कर दिया। साथ ही दुकान संचालक पर ₹10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह और जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हजारी मौके पर पहुंचे और दुकान को बंद करवाकर सीलिंग की कार्रवाई की। निगम ने संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में नगर निगम क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित थी। शिकायत मिलते ही जोन 6 स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनशिकायत का तुरंत निराकरण किया।

👉 निगम ने स्पष्ट कहा है कि प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन करने पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *