गाँव की थीम में सजी गणेश सजावट
रायपुर।
शिवानन्द नगर निवासी भूमिका जिगर बावरिया ने इस वर्ष अपने पैतृक गाँव सावर कुंडला (गुजरात) की थीम पर आकर्षक गणेश डेकोरेशन तैयार की है।
हरे-भरे खेतों, मिट्टी की सोंधी सुगंध और हल्की-हल्की हवा के बीच, गाँव के बीचों-बीच बने पंडाल में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को गाय को चारा खिलाते हुए विराजमान किया गया है। पंडाल का आँगन गोबर से लिपा हुआ है, जिस पर रंग-बिरंगी रंगोली सजाई गई है। वहीं मंदिर, कुआँ, खेत, पेड़, गौशाला और बाड़ी जैसे गाँव के अनूठे दृश्य भी इस थीम को और जीवंत बना रहे हैं।
इस सजावट की खासियत यह है कि यहाँ गणपति जी किसी सोने-चाँदी की भव्य सजावट में नहीं, बल्कि गाँव की सादगी और प्रकृति की गोद में विराजमान हैं। उनका आसन बाँस और मिट्टी से तैयार किया गया है, जो ग्रामीण जीवन की झलक को और प्रामाणिक बनाता है।
गाँव की इस थीम में गणपति बप्पा मानो हर घर के अपने सदस्य की तरह खेत-खलिहान की खुशहाली, घर-आँगन की सुख-शांति और सभी भक्तों के जीवन में समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं।
🙏 “गाँव की सादगी में बसे बप्पा, हर हृदय को भक्ति से भर रहे हैं।”
