बड़ी कामयाबी – ड्रग्स माफिया का छत्तीसगढ़ हेड पंजाब से दबोचा गया
रायपुर/चंडीगढ़।
छत्तीसगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय ड्रग्स माफिया गिरोह को बड़ा झटका लगा है। गिरोह का सरगना और छत्तीसगढ़ हेड रूपिंदर सिंह ऊर्फ पिंदर को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए पिंदर के पास से एक पिस्टल, बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को संचालित कर रहा था और लगातार युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था।
👉 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिंदर की गिरफ्तारी से ड्रग्स माफिया नेटवर्क की कई परतें खुलने की उम्मीद है।
👉 आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें अन्य राज्यों से जुड़े ड्रग्स तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं।
इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि अब इस नेटवर्क के और भी सरगना पुलिस के रडार पर हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
