पेड़ों की सुरक्षा के संकल्प के साथ नगर निगम दुर्ग स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने किया वृक्षारोपण

0
IMG-20250830-WA0006

दुर्ग.
नगर निगम दुर्ग स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण दिवस पर वृक्षारोपण कर अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि हरित पर्यावरण को संरक्षित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह दिवस राजस्थान के जोधपुर जिले के खेजड़ी ग्राम की अमृता देवी विश्नोई एवं उनकी तीन पुत्रियों सहित 363 वीरांगनाओं के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 1730 में राजा के सैनिकों द्वारा पेड़ काटे जाने का विरोध करते हुए विश्नोई समाज की महिलाओं ने पेड़ों से चिपककर अपनी जान दे दी थी। इस बलिदान ने वन संरक्षण की मिसाल कायम की, जिसे आज भी देश भर में श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है।

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह बलिदान केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जीवनदायिनी प्रकृति सौंपने का संदेश देता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि हर वर्ष इस दिन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरियाली के प्रसार के रूप में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *