दिनभर चलेगा भाजपा का मैराथन बैठक दौर, प्रदेश भर के नेताओं की होगी मौजूदगी
रायपुर.
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आज पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण होगा। इसके तुरंत बाद 11:30 बजे से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रहने वाली है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिनभर चलने वाले इस मैराथन बैठक दौर में संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा होगी
