साहू समाज कुरीतियों और कुप्रथा के खिलाफ चलाएगा अभियान

0
IMG-20250623-WA0074

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल

पटना में आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

रायपुर ।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू पटना (बिहार) में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बिहार की राजधानी पटना में किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यगण, समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की भावी दिशा, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक उत्थान पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

मंत्री तोखन साहू ने कहा कि “समाज की जागरूकता और एकजुटता ही किसी भी संगठन की शक्ति होती है। तैलिक साहू समाज ने देश के निर्माण में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है और आने वाले समय में सामाजिक शिक्षा, व्यवसायिक प्रगति और नेतृत्व विकास के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छूने का सामर्थ्य रखता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि समाज को संगठित करने के साथ-साथ, युवा पीढ़ी को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

बैठक में सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वरोजगार, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

साहू समाज फैली कुरीतियों और कुप्रथा के खिलाफ चलाएगा अभियान

जिला साहू समाज के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नगर मुख्यालय के उदयराज पैरामेडिकल कालेज मोतीनगर में हुई। बैठक में एक स्वर में कहा गया कि समाज में फैली कुरितियों और कुप्रथा के खिलाफ साहू समाज आवाज उठाएगा। साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों को आग बढ़ाने और उनके मानसिक विकास के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
राशि दान कर सकता है
आगामी अक्टूबर माह में धर्मातरण और अंतर जातीय विवाह विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान पूर्व कार्यकारिणी से मिले मूल दस्तावेजों को उपस्थितजनों के समक्ष अवलोकन के लिए रखा गया। इसके अलावा बैठक में यह तय किया गया कि कोई भी सामाजिक बंधु अपने पूर्वजों या अन्य किसी की स्मृति या तेरहवीं जैसे कार्यक्रम में समाज में राशि दान कर सकता है।बैठक में जिला तेली साहू समाज के संरक्षण नारायण मदनकर, अध्यक्ष राजेंद्र मानवटकर,सचिव संतोष समरिते,सह सचिव प्रमेंद्र मानवटकर, संतोष मदनकर, कन्हैयालाल हटवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *