बालोद जिले के ग्राम मोखा में स्वच्छता को लेकर नई पहल
मोखा/ बालोद
एक ऐसा गांव जहां के लोग बिना किसी सरकारी सहायता के श्रम दान कर गांव के तालब के अंदर और चारों तरफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे है। स्वच्छता की इस मुहिम में ग्रामवासी पूरी शिद्दत से अपने घरेलू कार्य छोड़ कर श्रमदान कर रहे है।
इस गांव का नाम मोखा है। जो बालोद जिले के तहसील गुण्डरदेही आता है। ग्राम के सरपंच महेंद्र साहू ने बताया कि गांव के तालाब को मछली पालन के लिए दे दिया था। लेकिन ठेकेदार ने तालाब में केमिकल डाल कर तालाब को गंदा कर दिया था। तालाब में जल कुंभी सहित अन्य खरपतवार उग आए थे। इससे जलीय जीवो पर खतरा मंडरा रहा था। इसके अलावा तालाब के चारों ओर भी कूड़ा करकट खरपतवार थे। जिसे गांववासियो के साथ मिलकर साफ करने का बीड़ा उठाया। और इसका नतीजा आपके सामने है।
