चार राज्यों में विधान सभा उप चुनाव : गुजरात में आप का भाजपा को झटका

0
IMG-20250623-WA0164

bly Bypoll Result : 

चार राज्यों के पांच विधान सभाओं में हुए उप चुनाव के रिजल्ट आना शुरू हो गए है।

चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक की मतगणना में गुजरात में बीजेपी को तगड़ा झटका लगते हुए दिख रहा है। गुजरात विधानसभा उपचुनाव में कड़ी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी किरीट पटेल अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि विसावदर सीट पर बीजेपी का करारा झटका लगते हुए दिख रहा है। इस सीट से AAP प्रत्याशी गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहीं लुधियाना वेस्ट सीट पर बीजेपी और आप प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अगर आप ये सीट हारती है तो अरविंद केजरीवाल के लिए राज्यसभा जाने के सपने पर ग्रहण लग सकता है।
लुधियाना वेस्ट में AAP के संजीव अरोड़ा शुरुआत से आगे चल रहे हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे उनके और कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण के बीच वोटों का मार्जिन कम होता जा रहा है। फिलहाल 5वें राउंड की मतगणना के बाद AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा 2504 वोटों से आगे चल रहे हैं। पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *