लखोली में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
राजनांदगांव।
लखोली स्थित हसन कबाड़ी के परिसर में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। देर रात हुए इस हादसे में गोदाम में रखे कबाड़ी समान, प्लास्टिक, टायर, और लोहे के पार्ट्स धू-धूकर जल उठे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में धुआँ फैल गया और लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो आग पास के मकानों तक फैल सकती थी। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
