दिवाली की रात खूनी विवाद: पटाखा को लेकर लड़की से विवाद के बाद नशे में दो युवकों ने बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20251021_113620_492


भिलाई।

दिवाली की खुशियों के बीच भिलाई में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। छावनी थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ला में मंगलवार रात पटाखा को लेकर हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। नशे में धुत दो युवकों ने बीच-बचाव करने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग गणेश बैरागी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक गणेश बैरागी फेरी लगाकर खिलौने और फुग्गे बेचकर जीवनयापन करता था। दिवाली की रात वह घर लौटकर खाना खाने की तैयारी कर ही रहा था कि मोहल्ले के दो युवक — संजय कुमार और शुभम कुमार — पटाखा को लेकर एक लड़की से झगड़ने लगे। दोनों ने लड़की से मारपीट शुरू कर दी।

डरी हुई लड़की जान बचाने के लिए गणेश बैरागी के घर में घुस गई। इस पर गणेश ने दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की और हाथ जोड़कर कहा कि “दिवाली का दिन है, झगड़ा मत करो”। लेकिन दोनों आरोपी नशे में इतने चूर थे कि उन्होंने बुजुर्ग पर ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल गणेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और रात में ही दोनों हत्यारोपियों संजय कुमार और शुभम कुमार को दबोच लिया।

टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने फरार होते समय चाकू फेंक दिया था, जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *