ग्राम मोखा में गोवर्धन पूजा का उत्सव, यादव समाज ने निकाली गौरा-गौरी की भव्य यात्रा

0
IMG-20251022-WA0048

गुण्डरदेही।

ग्राम मोखा में आज गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम में धार्मिक माहौल देखने को मिला। देर रात करीब दो बजे यादव समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक गौरा-गौरी यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

पूरे गांव में निकली इस यात्रा के दौरान जगह-जगह जयघोष गूंजते रहे — “जय गौरा-गौरी”, “गोवर्धन महाराज की जय” — से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा के बीच में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी भी की गई, जिसने रात्रि के शांत आकाश को रोशनी और रंगों से जगमग कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा को लेकर गांव में विशेष तैयारी की गई थी। यादव समाज के युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और गौरा-गौरी की प्रतिमा को सजे हुए रथ में पूरे गांव का भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरण कर शुभकामनाएँ दीं और गांव में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *