नियमितीकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों का ‘जंगी प्रदर्शन’ आज

0
IMG-20251228-WA0094


नवा रायपुर।
छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज 28 दिसंबर 2025 को तूता (नवा रायपुर) में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। बड़ी संख्या में कर्मचारी हाथों में नारे और बैनर लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से शासकीय विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायित्व मिला है और न ही न्यूनतम वेतन की गारंटी। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द ठोस निर्णय की मांग की।
प्रमुख मांगें
अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण/स्थायीकरण
सेवा से निकाले गए अनियमित कर्मचारियों की बहाली
कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान
अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने की मांग
आउटसोर्सिंग, ठेका, सेवा प्रदाता, समूह व समिति के माध्यम से नियोजन पर रोक
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की बेरुखी से वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *