एमआईसी बैठक :10 एसी बस स्टॉप प्रस्ताव निरस्त, 69 दुकानदारों का पुनर्वास, जल बोर्ड गठन, 157 पदों पर सीधी भर्ती को मंजरी
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त श्री विश्वदीप सहित एमआईसी के सभी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में रायपुर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल प्रबंधन, अधोसंरचना, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े कई दूरगामी और जनहितकारी निर्णय लिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि नगर निगम का उद्देश्य रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्य निर्णय एवं स्वीकृतियां
🔹 10 एसी बस स्टॉप निर्माण प्रस्ताव निरस्त
एमआईसी ने 10 एसी बस स्टॉप निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया।
🔹 69 दुकानदारों का सम्मानजनक पुनर्वास
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने दुकान निर्माण कर व्यवस्थित रूप से बसाने का निर्णय लिया गया। दुकान आबंटन जिला आबंटन समिति के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया में होगा।
🔹 6 प्रमुख मार्ग नो-फ्लेक्स जोन घोषित
शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 6 प्रमुख सड़कों को नो-फ्लेक्स जोन घोषित किया गया है। अवैध फ्लेक्स, पोस्टर और बैनर पर सख्त कार्रवाई होगी।
🔹 जल बोर्ड के गठन को मंजूरी
शहर में जल आपूर्ति, पाइपलाइन, जल गुणवत्ता और वितरण से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु समर्पित जल बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया।
🔹 कुशालपुर जलभराव समाधान हेतु लगभग 3 करोड़ की स्वीकृति
कुशालपुर क्षेत्र में पाइप लाइन पुशिंग एवं ड्रेनेज कार्य हेतु 165.06 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई, जिससे वर्षों पुरानी जलभराव समस्या से राहत मिलेगी।
🔹 नाला निर्माण को हरी झंडी
विधायक कॉलोनी से एनएच-53 तक तथा लाभांडी से छोकरा नाला तक नाला निर्माण कार्य को 1.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
अमृत 2.0 मिशन में बड़ी उपलब्धि
🏆 केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित माइलस्टोन पूर्ण करने पर रायपुर नगर निगम को 15 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।
इस राशि से—
✔ ड्रेनेज प्लानिंग
✔ ड्रोन आधारित प्रॉपर्टी टैक्स मैपिंग
✔ ड्रेन मास्टर मशीन, जेसीबी, हाइड्रोलिक टिप्पर
✔ नालों एवं खारून नदी की यांत्रिक सफाई
जैसे कार्य किए जाएंगे।
ड्रेन मास्टर मशीन की खरीदी से मैनुअल सफाई समाप्त होगी और जलभराव की स्थिति में भी गहराई से सफाई संभव होगी।
एसटीपी अपग्रेडेशन हेतु 8.75 करोड़ की स्वीकृति
🔸 एसटीपी में सोलर पावर प्लांट
🔸 सीवरेज पाइपलाइन सुधार
🔸 टैंकर क्रय
🔸 अल्ट्रा सोनिक फ्लो मीटर स्थापना
इससे सीवरेज प्रबंधन अधिक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनेगा।
रोजगार और प्रशासनिक मजबूती
📌 नगर निगम के 157 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति।
इससे सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
✔ 18 प्रमुख रोड जंक्शनों का 10 करोड़ से विकास
✔ सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त नियंत्रण
✔ निराश्रित पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 316 प्रकरणों पर निर्णय
✔ आकांक्षी शौचालय निर्माण हेतु स्थल परिवर्तन
✔ स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापना व चौक नामकरण की अनुशंसाएं
महापौर का संदेश
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम रायपुर शहर को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध, पारदर्शी और नागरिक हितैषी निर्णय ले रहा है। इन फैसलों से रायपुर को स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।
