छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने दोपहर 12:35 बजे जिला स्तरीय नाउकास्ट चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन घंटे तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। चेतावनी 25 जून को दोपहर 3:35 बजे तक प्रभावी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, जशपुर, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली सहित अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
प्रमुख बिंदु
अगले 3 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट।
कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
40-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा।
लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह।
मौसम विभाग ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। �
state_warning-32_260625_124845.pdf
