दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत, महिला समेत पांच घायल

0
IMG_20260629_133544_606

कवर्धा।

जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लोखान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सभी घायलों का कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर के समीप दशरंगपुर निवासी एक परिवार कार से कूई गांव जा रहा था। वाहन में पति-पत्नी और उनका बेटा सवार थे। इसी दौरान लोखान गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में वैगनआर चालक पुनाराम विश्वकर्मा (30 वर्ष), निवासी बिरकोना की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। फिलहाल कुकदूर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *