आदिवासी विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले
आदिवासी विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले
रायपुर, 30 जून।
छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए।
जारी आदेश के अनुसार कई मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत, प्रभारी सीईओ, सहायक आयुक्त तथा क्षेत्र संयोजकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में अमजद जाफरी, अमित भाटिया, लोकेश्वर, आर.एस. सेंगर, संजय कुमार राय, गुरमीत सिंह, के.के. श्रीवास, संजय कुमार चंद्रा, भानु प्रताप चुरेंद्र, पी.आर. साहू, प्रांजल प्रजापति, नारद राम मांझी, प्रदीप पटेल, गैंदलाल चुरेंद्र, केसरीलाल फाफा, गौतम गहीर, रघुनाथ राम, जयगोविंद गुप्ता, अनिल कुमार तिवारी, शुभा दामोदर मिश्रा, ज्ञानदर राम भगत, नम्रता शर्मा, जयंशंकर चौहान, श्वेता वर्मा, आशीष डे, बलराम सिंह ध्रुव, श्वेता, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, मुन्ना कश्यप, खुशबू शास्त्री, पारेश्वर कुर्रे, हरनारायण खोटेल और भूपेंद्र कुमार सोनवानी सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
