स्वच्छता नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी: निगम की बड़ी कार्रवाई, 7 संस्थानों पर 50 हजार रुपये का ई-चालान

0
IMG-20260630-WA0015


रायपुर।

राजधानी रायपुर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन क्रमांक-7 की टीम ने जीई रोड स्थित एनआईटी के आसपास सात संस्थानों का औचक निरीक्षण किया, जहां गंदगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कुल 50 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।
नगर निगम को स्वच्छता संबंधी जनशिकायत मिलने के बाद आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-7 की जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित निगम का स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।
जांच में सातों संस्थानों में स्वच्छता मानकों का उल्लंघन और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया। शिकायत सही पाए जाने पर निगम ने संबंधित संचालकों पर कुल 50 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *