4 महीने तक मेगा ब्लॉक का असर: कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट तो कई बदले मार्ग से चलेंगी

0



रायपुर/बिलासपुर।

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन के बीच ट्रैक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना के कार्य के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान TRT मशीनों से ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार यह कार्य रेल सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगी और कुछ को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
प्रमुख प्रभाव
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर)
17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस
18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस
18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का संचालन जुलाई से नवंबर 2026 तक निर्धारित मंगलवार एवं शुक्रवार के अनुसार अलग-अलग तिथियों में पूरी तरह रद्द रहेगा।
बीच मार्ग में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर राउरकेला तक ही चलेगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच सेवा रद्द रहेगी।
13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर राउरकेला से प्रारंभ होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
बदले मार्ग से चलेगी यह ट्रेन
18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक मार्ग से होकर पुरी जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। जुलाई से नवंबर तक चलने वाले इस मेगा ब्लॉक का असर छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, बिहार और तेलंगाना की कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *