तुरतुरिया में बड़ा हादसा टला: बालमदेही नदी में फंसे 250 श्रद्धालुओं को कसडोल पुलिस ने सुरक्षित निकाला
कसडोल।
लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेशभर में नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तुरतुरिया में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां बालमदेही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से माता दर्शन के लिए पहुंचे करीब 250 श्रद्धालु और पर्यटक बाढ़ के बीच फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए नदी में फंसे सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।बीते 48 घंटों से वनांचल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे छोटे-बड़े नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नदी-नालों को पार करने या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।मुख्य बिंदुतुरतुरिया माता दर्शन के लिए पहुंचे थे करीब 250 श्रद्धालु।बालमदेही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सभी फंस गए।सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान चलाया।स्थानीय लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
