मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे विभागीय समीक्षा, शाम को होगी भाजपा विधायक दल की अहम बैठक

0


रायपुर, 7 जुलाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार का कार्यक्रम प्रशासनिक बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों से व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे तक आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात एवं बैठक करेंगे। दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं, कार्यों और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति और विभिन्न राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *