खेत के पास भालू का हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी

0
IMG_20260707_122539_314


रायगढ़/सारंगढ़-बिलाईगढ़।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में सोमवार सुबह भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना रामटेक गांव की है, जहां खेत के पास स्थित जंगल में अचानक भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नारायण सिदार (40 वर्ष) निवासी रामटेक सुबह खेत की ओर गया था। इसी दौरान जंगल से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को भगाया और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा पहुंचाया।
अस्पताल में नारायण सिदार का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वन विभाग की टीम भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों को जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *