गुंडरदेही शीतला तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बालोद। जिले के गुंडरदेही क्षेत्र स्थित शीतला तालाब में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी परिजन और पुलिस तलाश कर रहे थे। बुधवार को शीतला तालाब में उसका शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत हादसा थी, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
