सड़क के गड्ढों में ‘मछली पालन’ कर कांग्रेस का अनोखा विरोध, जाल फेंककर सरकार पर साधा निशाना

0
IMG_20260707_132804_859


बिलासपुर।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़ार सेवार में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में प्रतीकात्मक रूप से मछली पालन करते हुए जाल फेंका गया और प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ग्राम कड़ार सेवार की सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में सड़क के गड्ढे पानी से भर जाने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई बार शिकायत और मांग करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *