जलभराव से नाराज कांग्रेस ने किया नगर निगम जोन-7 कार्यालय का घेराव, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

0
IMG-20260707-WA0118


रायपुर।

हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद रामनगर क्षेत्र के दो वार्डों में जलभराव और नागरिक समस्याओं से नाराज शहर जिला कांग्रेस ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन-7 कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और क्षेत्रवासियों को जल्द राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मीणा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन और महापौर सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल घोटाले कर रहे हैं, जबकि आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।
कुमार मीणा ने कहा कि दो दिन की बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। रामनगर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही जलनिकासी और अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस नगर निगम प्रशासन के खिलाफ और अधिक उग्र आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *