मुख्यमंत्री आज समोदा में करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, रायपुर में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

0
IMG-20260707-WA0270


रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरुवार को रायपुर और आरंग विकासखंड के समोदा नगर पंचायत के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे समोदा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से मुलाकात भी करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे नगर पंचायत समोदा पहुंचेंगे। यहां वे करीब डेढ़ घंटे तक आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे समोदा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव-2026” एवं संभाग स्तरीय संगठन सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 4:45 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए समोदा और रायपुर में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *