छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएसपी और सहायक सेनानियों के तबादले
रायपुर, 10 जुलाई।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों (विशेष शाखा) एवं सहायक सेनानियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 9 जुलाई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के बाद प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।
उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के तबादले
श्रीमती सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई भेजा गया।
श्री अर्सेनोल्ड संतरी बड़ा को जशपुर संबद्ध विशेष शाखा से विशेष शाखा, बिलासपुर पदस्थ किया गया।
सहायक सेनानी स्तर पर प्रमुख तबादले गृह विभाग ने सहायक सेनानी स्तर के कई अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है। इनमें प्रमुख रूप से—
बृजेश कुमार भदौरिया – पीटीएस राजनांदगांव
अभिनाश कुमार अवस्थी – एसटीएफ बघेरा, दुर्ग
हरीश कुमार तिवारी – HCM सुरक्षा
अमित शर्मा – विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, रायपुर
मनीष कुमार साहू – 21वीं वाहिनी करकाभाट, बालोद
जेलेन्द्र कुमार सेन – 17वीं वाहिनी कबीरधाम
इन्द्रसेन बजारे – 7वीं वाहिनी भिलाई
मिल्सन मिंज – 11वीं वाहिनी जांजगीर
रोकेश कुमार सलाम – 14वीं वाहिनी धनोरा, बालोद
रामबहादुर शर्मा – 13वीं वाहिनी बांगो, कोरबा
शब्बीर अली – 15वीं वाहिनी बीजापुर सहित अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव राम प्रसाद चौहान द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि उक्त पदस्थापनाओं के लिए सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
