छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
राज्य शासन ने जारी किया आदेश, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, रेंज और पुलिस मुख्यालय में भी नई जिम्मेदारियां
रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 24 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, वहीं पुलिस मुख्यालय, रेंज कार्यालय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
अजय कुमार यादव (2004) – निदेशक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी से पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव।
बालाजी राव सोमवार (2007) – आईजी, राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008) – आईजी, बस्तर क्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011) – एसपी सूरजपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
रामकृष्ण साहू (2012) – एसपी बेमेतरा से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
धर्मेन्द्र छवाई (2012) – एसपी कबीरधाम से सेनानी, छठी वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव।
श्वेता राजमणि (2012) – सेनानी, 19वीं वाहिनी, करणपुर, बस्तर से उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर।
राजेश कुकरेजा (2004) – सेनानी, प्रथम वाहिनी, भिलाई से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
भावना गुप्ता (2014) – एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
चन्द्रमोहन सिंह (2014) – निदेशक ट्रेनिंग/ऑपरेशन से पुलिस अधीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा।
रवि कुमार कुर्रे (2014) – एसपी कोरिया से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
सूरज सिंह परिहार (2015) – एसपी धमतरी से सेनानी, चौथी वाहिनी, छसबल, माना (रायपुर)।
त्रिलोक बंसल (2016) – एसटीएफ बघेरा, दुर्ग से पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा।
सुनील शर्मा (2017) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जितेन्द्र कुमार यादव (2018) – एसपी बीजापुर से पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम (कवर्धा)।
चंद्रन किरण गंगाराम (2018) – एसपी सुकमा से पुलिस अधीक्षक, जिला-बालोद।
योगेश कुमार पटेल (2018) – एसपी बालोद से पुलिस अधीक्षक, जिला-सूरजपुर।
राय गौरव रामप्रवेश (2019) – एसपी दंतेवाड़ा से पुलिस अधीक्षक, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा।
उमेश प्रसाद गुप्ता (2020) – पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर से पुलिस अधीक्षक, जिला-बीजापुर।
मयंक गुर्जर (2020) – पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर से पुलिस अधीक्षक, जिला-सुकमा।
संदीप कुमार पटेल (2020) – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर से पुलिस अधीक्षक, जिला-नारायणपुर।
रोबिन्सन गुरिया (2020) – एसपी नारायणपुर से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगर।
भावना पाण्डेय – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, जिला-धमतरी।
हरीश राठौर – एसपी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा से पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के साथ राज्य के कई संवेदनशील जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बल में भी वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
