यहां के 17 जिलों में अगले तीन घंटे भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा की चेतावनी
रायपुर।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के लिए अब-कास्ट (Nowcast) चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 7:32 बजे जारी यह चेतावनी सुबह 10:32 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने, सुरक्षित स्थान पर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।
