हाईवा से आमने-सामने भिड़ी कार, दो कारोबारियों की दर्दनाक मौत

0
IMG_20260711_225726_762


उड़ीसा से कुनकुरी लौट रहे थे दोनों व्यवसायी, भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे; शव निकालने में करनी पड़ी मशक्कत


जशपुर।

जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के लवाकेरा-जूनाडीह मोड़ (चंदन घर के पास) पर शनिवार शाम करीब छह बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो कारोबारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उड़ीसा से कुनकुरी लौट रही कार की सामने से आ रहे हाईवा ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसके परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक कुनकुरी के जूता-चप्पल व्यवसायी बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है।
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे एक शव वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद लोहे की रॉड से कार का दरवाजा खोलकर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।
दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही कुनकुरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग भी उठाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *