विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण की घोषणा: धरमलाल कौशिक और राघवेंद्र सिंह बने उत्कृष्ट विधायक, पत्रकारिता में संतराम साहू सहित तीन सम्मानित

0
IMG-20260713-WA0099



रायपुर, 13 जुलाई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2026 के विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस अवसर पर सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के उत्कृष्ट विधायकों के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उत्कृष्ट पत्रकारों के नामों की भी घोषणा की गई।
सत्तापक्ष की ओर से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना गया है, जबकि प्रतिपक्ष की ओर से राघवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान किया जाएगा। दोनों जनप्रतिनिधियों का चयन विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय, प्रभावी और सार्थक सहभागिता को देखते हुए किया गया है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी इस वर्ष उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रिंट मीडिया श्रेणी में पत्रिका के संवाददाता संतराम साहू को उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज को संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान से नवाजा जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी चयनित विधायकों और पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विधानसभा की कार्यवाही में उत्कृष्ट योगदान, संसदीय परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाले कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
यह घोषणा पावस सत्र के पहले दिन हुई, जिससे सदन का माहौल गरिमामय रहा। राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में सम्मानित व्यक्तियों को व्यापक स्तर पर बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *