मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को विधानसभा सत्र में होंगे शामिल, सुबह बगिया से रायपुर पहुंचेंगे

0
IMG-20260716-WA0235


रायपुर, 17 जुलाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 17 जुलाई को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह जशपुर जिले के बगिया स्थित निज निवास से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दिनभर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 9:05 बजे बगिया हेलिपैड पहुंचने के बाद 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से नया रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे 10:25 बजे पुलिस मुख्यालय हेलिपैड, अटल नगर (नया रायपुर) पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 10:30 बजे कार से पुलिस मुख्यालय हेलिपैड से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगे और 10:35 बजे विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल रहेंगे।
विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा से रवाना होकर 5:55 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह विधानसभा के पावस सत्र की कार्यवाही पर केंद्रित रहेगा। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी एवं जनहित के विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *