नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस शुल्क बकाया पर 14 दुकानें सीलबंद

0
IMG-20260721-WA0006

टीम प्रहरी अभियान


रायपुर।

राजधानी रायपुर में बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामने स्थित उद्यान परिसर की 14 दुकानों को सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई टीम प्रहरी अभियान के तहत रायपुर पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से की गई।
रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उद्यान विभाग की टीम ने नगर निवेश उड़नदस्ता और यातायात पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया।
नगर निगम के अनुसार, उद्यान परिसर की 14 दुकानों का संचालन गणपति इंफ्रा द्वारा किया जा रहा था। एजेंसी को इन दुकानों के संचालन के लिए पांच वर्ष का लाइसेंस दिया गया था, जिसकी अवधि अगस्त 2026 में समाप्त हो रही है। लेकिन एजेंसी द्वारा लंबे समय से नगर निगम की लाइसेंस फीस का बकाया जमा नहीं किया जा रहा था।
बार-बार नोटिस और भुगतान के निर्देशों के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं होने पर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी 14 दुकानों को नियमानुसार सीलबंद कर दिया।
यह कार्रवाई उपायुक्त (उद्यान) जागृति साहू के मार्गदर्शन तथा उप अभियंता रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की गई।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में राजस्व वसूली और नियमों के पालन को लेकर आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। लाइसेंस शुल्क या अन्य देय राशि का भुगतान नहीं करने वाले संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *