छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: रायपुर समेत 11 जिलों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

0
file_000000008e5c7207a687ace5716127f8


सुबह 10:12 बजे तक प्रभावी रहेगा नाउकास्ट अलर्ट, कई अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार


रायपुर।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए जिला स्तरीय नाउकास्ट (Nowcast) मौसम चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार रायपुर सहित 11 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा/आंधी तथा वर्षा की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी सुबह 7:12 बजे जारी की गई है, जो सुबह 10:12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में मध्यम तीव्रता के गरज-चमक वाले बादल, आकाशीय बिजली, तेज हवा (40-60 किमी/घंटा) और बारिश की संभावना है।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *