वार्डों की सफाई व्यवस्था सुधारनी हो तो पार्षद और अधिकारी वार्डो में साथ घूमे : सभापति

0
IMG-20250626-WA0242

कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारो को अंतिम नोटिस जारी करने का फरमान

रायपुर।
नगर निगम जोन दो के सभी वार्डो की सफाई व्यवस्था में सुधार लानी है तो अब पार्षदों और अधिकारियों को एक वार्ड का भ्रमण करना होगा, तभी सफाई चाक चौबंद होगी। वहीं विकास कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को भी अंतिम नोटिस जारी किया जाए ताकि वार्डो में चल रहे विकास कार्य शीघ्र पूरा करे। यह बात नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर और जोन दो अध्यक्ष ने पार्षदों की बैठक में कही।

बैठक में एम आई सी सदस्य महेन्द्र खोडियार, अवतार भारती बागल, पार्षद ख़गपति सोनी, कृतिका जैन, शेख मुशीर, जोन 2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता पी.डी घृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया सहित जोन के अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

सभापति राठौर ने जोन के सभी विभागो के कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए।
सभापति राठौड़ ने जोन के सभी वार्डो में बारिश में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुचारू बनाने निगम मुख्यालय विद्युत विभाग को आवश्यक प्रस्ताव देकर कार्यवाही जनहित में करने के निर्देश दिये।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कार्यादेश के बाद भी स्वीकृत विकास कार्य वार्डो में पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अनुबंधित ठेकेदार को अंतिम नोटिस देकर कार्य नहीं करने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।
सभापति ने जोन 2 के 7 वार्डों के सभी खाली भूखण्डो के स्वामियों को नोटिस देकर उनसे उनके व्यय पर खाली भूखण्ड में शीघ्र बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिये है ताकि खाली भूखण्ड में लोग कचरा व गंदगी ना डाल सके।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम राजस्व विभाग को संपत्तिकर अदा ना करने वालो को निगम जोन 2 क्षेत्र में सूची बद्ध कर ऐसे करदाताओ से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें शीघ्र निगम को संपत्तिकर का भुगतान करने कडी समझाईश देने के निर्देश दिये है ताकि जोन क्षेत्र में अधिकाधिक राजस्व वसूली निगम हित में सुनिश्चित हो सके।
सभापति ने अधिकारियों को वार्ड पार्षदो के फोन उठाकर उनकी समस्याएं एवं जनशिकायते गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र नियमानुसार जनहित में निदान करने का प्रयास और कार्य करने निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *