मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर
सत्य साई ग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल, शाम तक लौटेंगे रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 24 जुलाई को एक दिवसीय बेंगलुरु (कर्नाटक) प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली (जिला चिक्कबल्लापुर) में आयोजित “सत्य साई ग्राम स्वर्ण जयंती समारोह” में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइंस) से कार द्वारा रवाना होंगे और 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे इंडिगो की फ्लाइट 6E-406 से 9:55 बजे बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11:50 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से 12:45 बजे सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे से अपराह्न 3:45 बजे तक आयोजित सत्य साई ग्राम स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान उनका समय आरक्षित भी रखा गया है।
समारोह के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे मुद्देनहल्ली से रवाना होकर 4:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वे शाम 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-978 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 7:50 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दिनभर का दौरा समाप्त करेंगे।
