स्पैम न करें निगम का व्हाट्सएप नंबर, बकायेदारों को समय पर मिल सकेगा टैक्स रिमाइंडर

0
IMG_20260724_124505_638


रायपुर

नगर निगम की अपील: 9301953294 से आने वाले संदेशों को नजरअंदाज न करें, समय पर करें संपत्तिकर का भुगतान
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने शहर के संपत्तिकर बकायेदारों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। इस सेवा के माध्यम से बकायेदारों को उनके देय संपत्तिकर की जानकारी और भुगतान संबंधी रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं, ताकि वे समय रहते बकाया राशि जमा कर किसी भी संभावित प्रशासनिक कार्रवाई से बच सकें।
नगर निगम ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर 9301953294 से बकायेदारों को नियमित रूप से बकाया राशि की सूचना भेजी जा रही है। हालांकि, कुछ नागरिक इन संदेशों को स्पैम के रूप में चिन्हित कर रहे हैं, जिससे चैटबॉट सेवा के बाधित या ब्लॉक होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नंबर से आने वाले संदेशों को स्पैम न करें। यह सेवा पूरी तरह नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू की गई है, जिससे उन्हें समय पर बकाया कर की जानकारी मिल सके और वे बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के अपना कर जमा कर सकें।
नगर निगम का कहना है कि समय पर संपत्तिकर जमा करने से न केवल संभावित कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर के विकास कार्यों में भी नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होती है। इसलिए सभी करदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे निगम के व्हाट्सएप चैटबॉट से प्राप्त संदेशों पर ध्यान दें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बकाया का भुगतान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed