CGPSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई: CBI के बाद अब ED ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को किया गिरफ्तार

0


रायपुर।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, CGPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने और अवैध लेन-देन के आरोपों की जांच लंबे समय से चल रही है। इससे पहले CBI ने भी इस मामले में टामन सिंह सोनवानी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्जशीट पेश की थी

ED अब इस पूरे मामले में कथित धनशोधन (Money Laundering), संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित भ्रष्टाचार से अर्जित धन का इस्तेमाल किस प्रकार किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
CGPSC भर्ती घोटाला राज्य के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ED की ताजा गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि जांच का दायरा और बढ़ सकता है तथा आने वाले दिनों में और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed