इंडस्ट्रियल एरिया की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी

0
IMG_20260725_141532_245


कोरबा।

जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री के बायलर में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP), अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं ताकि आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके।
राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और हालात पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। आग बुझाने का अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed