खारून नदी में पिकनिक का मातम में बदला माहौल, नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक, SDRF ने निकाला शव

0
IMG_20260727_195013_066


भिलाई।

खारून नदी में पिकनिक मनाने गए 12 दोस्तों के समूह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वह देखते ही देखते नदी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने 11 अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खारून नदी पहुंचा था और नहाते समय गहरे पानी व तेज बहाव में फंस गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के तेज बहाव को देखते हुए गहरे पानी में उतरने से बचें और सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *