छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश
अंबिकापुर, कटघोरा, सुकमा, उत्तर नारायणपुर और राजनांदगांव वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में मिली जिम्मेदारी
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण के तहत इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वनमंडल, मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वनमंडल, परख सारडा को सुकमा वनमंडल, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर वनमंडल तथा यशस्वी मांझी को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होने तक संबंधित वनमंडलों में कार्यरत उप वनमंडलाधिकारी उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। �
Posting Order – probationers_260803_135852.pdf
