अमरकंटक एक्सप्रेस से पहुंचे 500 किलो पनीर पर जांच, सुबह 10 बजे से रेलवे परिसर में डटी खाद्य विभाग की team
रेलवे परिसर में होने के कारण कार्रवाई पर असमंजस, गुणवत्ता जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी
बिलासपुर।
अमरकंटक एक्सप्रेस से पहुंचे करीब 500 किलो पनीर को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम बुधवार सुबह से रेलवे परिसर में जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे से खाद्य विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद हैं और पनीर के नमूनों की जांच की प्रक्रिया जारी है।
बताया जा रहा है कि पनीर की खेप अमरकंटक एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंची थी। मामले की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पनीर की गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की जांच शुरू की।
हालांकि, रेलवे परिसर होने के कारण विभाग अब तक कोई जब्ती या अन्य कार्रवाई नहीं कर पाया है। पहले अधिकार क्षेत्र और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और नमूनों की प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पूरे मामले पर खाद्य विभाग की नजर बनी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि पनीर सुरक्षित है या उसमें किसी प्रकार की मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी अनियमितता है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
