मुख्य मंत्री आज मंत्रालय में करेंगे अहम बैठकों की श्रृंखला, ऊर्जा विभाग की समीक्षा भी एजेंडे में

0
IMG-20260805-WA0352


रायपुर, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार का कार्यक्रम प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे नया रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ‘पारख’ (राज्य प्रगति पोर्टल) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक VB-G RAM-G से संबंधित प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में विभागीय योजनाओं, बिजली आपूर्ति, विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों का संपादन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस व्यस्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा और प्रशासनिक निर्णयों पर विशेष फोकस रहेगा। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभाग की योजनाओं और कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *