प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन की 30 वीं किस्त जारी करेंगे

0
IMG-20260727-WA0118



रायपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे पूर्वाह्न 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बुनकरों और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों से संवाद करेंगे तथा राज्य में स्वदेशी उत्पादों, हथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे अपने सिविल लाइन स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों के बुनकर, स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्पी और ग्रामोद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 1:15 बजे निवास पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की लाखों पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की निर्धारित सहायता राशि अंतरित की जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके माध्यम से नियमित रूप से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम प्रदेश के बुनकरों, ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों तथा महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *