अनियंत्रित कार केदार ऑटो की दुकान में घुसी, मिस्त्री घायल; अन्य कर्मचारी बाल-बाल बचे

0
IMG_20260811_132810_017


देवकर।

नगर पंचायत रोड पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे संचालित केदार ऑटो मिस्त्री की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान संचालक केदार साहू को चोटें आई हैं। वहीं दुकान में काम कर रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम सामान्य रूप से दुकान में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सीधे केदार ऑटो की दुकान में जा घुसी। कार के दुकान में घुसते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में दुकान संचालक केदार साहू घायल हो गए, जबकि आसपास मौजूद अन्य कामगारों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल केदार साहू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दुकान को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।
गनीमत रही कि दुर्घटना के समय दुकान में मौजूद अन्य लोग कार की चपेट में आने से बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की गति और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *